CSIR IICT JSA Vacancy: CSIR IICT JSA Vacancy for 12th Batch.

CSIR IICT JSA Vacancy: CSIR IICT JSA Vacancy for 12th Batch.
भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान में 12वीं पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 31 जनवरी से लेकर 3 मार्च 2025 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 38483 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान में जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है जिसके लिए 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन फार्म मांगे गए हैं। इसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें कनिष्ठ सचिव सहायक के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 31 जनवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 को रात्रि 11:59 तक रखी गई है।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 यह निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। इसमें आयु की गणना 3 मार्च 2025 के अनुसार की जाएगी, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती शैक्षणिक योग्यता

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती में कनिष्ठ सचिव सहायक पद के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इसके साथ ही हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। इसमें प्रथम पेपर में मानसिक योग्यता परीक्षण के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी जबकि समय 90 मिनट का मिलेगा। जबकि दूसरे पेपर में सामान्य जागरूकता के 50 प्रश्न और अंग्रेजी भाषा के भी 50 प्रश्न होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती आवेदन प्रक्रिया

भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए सबसे पहले भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, फिर रिक्रूटमेंट ऑप्शन में भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता को सुनिश्चित कर लेना है। इसके बाद अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने हैं। फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करें और इसे फाइनल सबमिट कर दें। अंत में भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी माध्यम से भरे गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय सीमा का जरूर ध्यान रखें।
CSIR IICT JSA Vacancy Check Deadline: July 31, 2025.

आवेदन की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now